Sun. May 19th, 2024

रोड शो में भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके का समाज के हर वर्ग ने किया जोरदार स्वागत लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी दुर्गादास उइके के पक्ष में भाजपा का छीपाबड़ एवं खिरकिया में रोड शो आयोजित

By SANJAY NAMDEV May2,2024


खिरकिया। बैतूल लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान सांसद दुर्गादास उइके के पक्ष में भाजपा द्वारा बुधवार को शहरी क्षेत्र में रोड शो आयोजित किया गया। रोड शो की शुरूआत शहर के छीपाबड़ स्थित महाराणा प्रताप चौराहा से हुई। रोड शो के पहले भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद छीपाबड़ स्थित वार्ड.14 से रोड शो शुरू किया। रोड शो के दौरान शहर में समाज के हर वर्ग ने भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके का जोरदार स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके ने छीपाबड़ केथाना चौराहा पर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण का नमन किया। वहीं रोड शो के दौरान भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके ने जनता से जनसंपर्क करते हुए 7 मई को भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि लोकसभा क्षेत्र में धार्मिकए सामाजिक एवं प्रशासनिक हर विकास कार्य मेरे लिए प्राथमिकता में हैं। बैतूल लोकसभा क्षेत्र में हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रयास जारी रहेंगे। रोड शो छीपाबड़ के वार्ड 14 से वार्ड 13 एवं 11 में होते हुए खिरकिया के वार्ड क्रमांक.9 में पहुंचा। इसके बाद रोड शो वार्ड क्रमांक.8ए 6ए 7ए 5 एवं 4 में भी पहुंचा। यहां गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भाजपा प्रत्याशी ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। शहर के मेन रोड एवं प्रमुख चौक चौराहों से रोड शो के गुजरने के दौरान सांसद प्रत्याशी दुर्गादास उइके का शहर में किसानोंए मजदूरोंए व्यापारियों सहित आम लोगों ने जगह.जगह स्वागत किया। रोड शो का समापन रेलवे स्टेशन के पास स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर पर हुआ। रोड शो में भाजपा के लोकसभा संयोजक अलकेश आर्यए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्माए विधानसभा प्रभारी जगदीश सोलंकीए भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कलमए पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकरसिंह खरबडिय़ाए नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत कौर खनूजाए पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पूनमचंद गुप्ताए सांसद प्रतिनिधि महेंद्रसिंह खनूजा सहित भाजपा मंडल खिरकिया के सभी बूथों के अध्यक्षए शक्ति केन्द्र प्रभारीए पंचए सरपंचए जनपद सदस्यए पार्षद एवं बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *